{"_id":"4687ef707f3ec2b7568f8763b7bafac9","slug":"fire-brigade-personnel-engaged-for-hours-to-extinguish-the-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग बुझाने में घंटों लगे रहे फायर बिग्रेड कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग बुझाने में घंटों लगे रहे फायर बिग्रेड कर्मी
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। गोविंदसागर बांध की तलहटी में सिंचाई विभाग की रेंज में सुबह आग लग गई। इसको बुझाने में फायर बिग्रेड कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
सीतापाठ व गोविंद सागर बांध के बीचों बीच सिंचाई विभाग ने हजारों की संख्या में पौध रोपण कराया था। वर्तमान में इन पौधों में कई बड़े पेड़ बन गए और कुछ झाड़ी के रूप में मौजूद हैं। शनिवार की सुबह असामाजिक तत्वों ने सिगरेट पीकर इसके अंदर फेंक दी। गर्मी के कारण नीचे की घास सूखी हुई थी।
इस कारण धीरे-धीरे आग फैलती चली गई। सिंचाई विभाग के अफसरों ने करीब दोपहर में 1.40 बजे इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। इसके बाद रामदास निराला के नेतृत्व में पहुंचे अमले ने आग बुझाने का काम किया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद शाम सात बजे आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन आग लगने से घास सहित छोटे- पेड़ जलकर खाक हो गए। सिंचाई विभाग के अफसरों की मानें तो करीब 20 एकड़ में आग लगने से छोटे पौधे जल गए हैं।
वहीं, गेट पर लोहे का जाल लगा होने के कारण दमकल गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। इस कारण कर्मचारियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी।
तीन लोगों पर मामला दर्ज
ललितपुर। थाना बानपुर अन्तर्गत ग्राम ककड़ारी निवासी एक ग्रामीण की शिकायत पर पत्नी को ले जाने के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। ककड़ारी निवासी राजू ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी को ग्राम बीर निवासी देवी, चैनू व चंदू 12 अप्रैल को जेवरात सहित ले गए।