फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fire brigade lalitpur

फायर ब्रिगेड विभाग को मिली एक नई टैंकर गाड़ी

Fri, 07 May 2021 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
fire brigade lalitpur
ललितपुर। जनपद में लखनऊ से दमकल की एक और टैंकर गाड़ी आ गई है। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने शहर में सैनिटाइजेशन के लिए गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जल्द ही तालबेहट, महरौनी, मड़ावरा व पाली में भी फायर स्टेशन की स्थापना की जाएगी, जिससे वहां के लिए अतिरिक्त टैंकर गाड़ियां मिल सकेंगी।
विज्ञापन

जनपद में दमकल विभाग के पास अब तक तीन टैंकर गाड़ियां थीं, जिनमें दो बड़ी व एक छोटी गाड़ी है। एक साथ कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं होने पर जिलेवासियों को फायर ब्रिगेड की टैंकर गाड़ियों की कमी बहुत खलती थी। ऐसे में विभाग में अतिरिक्त व पर्याप्त गाड़ियों की मांग काफी लंबे समय से चली आ रही है। पुलिस अधीक्षक ने लखनऊ में संबंधित कार्यालय में बात कर नई फायर टैंकर गाड़ी की उपलब्धता कराने की मांग की थी। इसके बाद अब विभाग को लखनऊ से नई फायर टैंकर गाड़ी उपलब्ध करा दी गई है। पहले दिन इस गाड़ी को शहर में सैनिटाइजेशन कार्य के लिए समर्पित कर दिया गया।
विज्ञापन

नई गाड़ी को श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने नई गाड़ी का वैदिक रीति के अनुसार पूजन अर्चन करते हुए सैनिटाइजेशन कार्य को रवाना किया। इसके बाद घंटाघर से शुरू होकर मुख्य बाजारों में सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि जनपद में फायर स्टेशन मुख्यालय पर है। जहां अब तक मात्र दो फायर टैंकर उपलब्ध थे, जबकि एक छोटी गाड़ी थी। जनपद की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने लखनऊ शासन स्तर पर पैरवी कर एक फायर टैंकर गाड़ी प्राप्त कर ली है। अन्य तहसीलों में फायर स्टेशनों की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है। तालबेहट, महरौनी, मड़ावरा व पाली में जल्द ही फायर स्टेशन खोले जाएंगे। ललितपुर कोतवाली परिसर में स्थित फायर स्टेशन को स्थायी भवन के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed