फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   FIR against two brokers lodged

आवास के दो और दलालों पर मुकदमा

Mon, 02 Sep 2019 06:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
FIR against two brokers lodged
आवास के दो और दलालों पर मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में दलालों का दखल समाप्त नहीं हो रहा है। आवास दिलाने के नाम पर लाभार्थियों से रुपये ऐंठने वाले दलाल अब भी सक्रिय हैं। ऐसे ही एक मामले में दो दलालों पर पैसा मांगने और पैसा नहीं देने पर आवास निरस्त कराने की धमकी देने के आरोप में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। परियोजना अधिकारी राजीव शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शहर के वार्ड नंबर एक के मोहल्ला पठापुरा निवासी काशीबाई पत्नी मनीराम के पुत्र नितिन के मोबाइल पर 31 अगस्त की सुबह 11 बजे एक नंबर से फोन आया कि उसके बताए इलाहाबाद बैंक के खाता में 3,750 रुपये जमा कर दो। फोनकर्ता ने यह भी कहा कि यदि उक्त धनराशि खाते में जमा नहीं की गई तो आवास निरस्त करा दिया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड नंबर तीन के मोहल्ला घुसयाना निवासी मुन्नीबाई पत्नी चंपालाल के मोबाइल नंबर पर 26 अगस्त को एक अन्य मोबाइल नंबर से फोन आया और फोन कर्ता ने मुन्नीबाई से आवास दिलाने के नाम पर छह हजार रुपये की मांग की। दोबारा फोन कर धमकाया गया कि यदि पैसा नहीं दिया तो आवास निरस्त कर दिया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने परियोजना अधिकारी की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों (दोनों के मोबाइन नंबर 8601131567 व 7523837378) पर अवैध धनराशि मांगने, अवैध धनराशि नहीं देने पर लाभार्थियों को आवास निरस्त कराए जाने के लिए धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed