{"_id":"61e47a0309b5ce4e960dd0e0","slug":"fifteen-thousand-prize-crook-caught-with-a-firearm-lalitpur-news-jhs2132449131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह हजार का इनामिया बदमाश तमंचा सहित पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह हजार का इनामिया बदमाश तमंचा सहित पकड़ा
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम को इलाइट चौराहे के पास से गैंगस्टर के मामले में पंद्रह हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश करते हुए उसे जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रामनगर निवासी अमित सोनी पर छह आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं और उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इस मामले में वह चार माह से वांछित चल रहा था। उस पर पुलिस ने पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
कोतवाली पुलिस को शनिवार की शाम को 5.50 बजे सूचना मिलने परआरोपी को इलाइट चौराहा के पास से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया। बताया कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट एवं चोरी के चार मामले दर्ज हैं और एक मामला आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में मंडी चौकी प्रभारी अजय कुमार, सलमान अली, आनंद कुमार, सतेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र, शैलेंद्र, सुरजीत सिंह आदि शामिल रहे।