फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fertilizers, seeds for farmers

खाद, बीज के लिए किसान परेशान

Sat, 05 Nov 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fertilizers, seeds for farmers
agriculture news - फोटो : demo
जहां सरकार किसानों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। वहीं दूसरी ओर, कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों की उदासीनता और विकास खंड स्तर पर कार्यरत कुछ कर्मचारियों की लचरता से किसान परेशान हैं। शासन द्वारा एक माह पूर्व भेजा गया बीज आज तक किसानों में वितरित न हो सका।  वहीं, गोदाम प्रभारी इसके लिए शासन की नीतियों को जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन

शासन द्वारा क्षेत्र के किसानों को फसल बोने से पहले बीज और खाद मुुहैया कराया जाता है। इसके तहत कृषि विभाग ने जिला स्तरीय अधिकारियों ने तालबेहट क्षेत्र के किसानों के वितरण के लिए 12 सौ क्विंटल गेहूं, 6.9 क्विंटल चना, 20 क्विंटल मटर, 9 क्विंटल मसूर एवं 1.5 क्विंटल सरसों को बीज भेजा। इसमें गेहूं की कीमत 31.20 रुपये, चना 129.60 रुपये, मटर 60.48 रुपये, मसूर 151.20 रुपये किलो है। इसके अलावा गेहूं, चना और मटर के प्रदर्शन का बीज अलग से आया है। इसकी मात्रा क्रमश: 150, 100, 100 हेक्टेअर है।       
विज्ञापन

लगभग एक माह से अधिक पूर्व आए इस बीज का अभी तक क्षेत्र के किसानों को वितरण न हो सका। गोदाम प्रभारी सुरेंद्र पाल के अनुसार अभी तक मात्र एक सैकड़ा किसान ही इस बीज को गोदाम से प्राप्त करने में सफल हो सके हैं। वही, बीज लेने गोदाम आ रहे किसानों का कहना है कि बीज प्राप्त करने के लिए अब विभागीय कर्मचारी आनलाइन रजिस्ट्रेशन की बात कह रहे हैं। किसानों का आरोप है कि जब शासन ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है तो उन्हें पूर्व में इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। किसानों के अनुसार फसल बुवाई के समय रजिस्ट्रेशन कराने की बात कह कर विभागीय कर्मचारी किसानों से जमकर धन उगाही कर अपनी कमाई कर रहे है। जो किसानों के साथ धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ किसानों का आरोप है कि कुछ कर्मचारी अपने स्वार्थ के चलते प्रदर्शन के बीज को अपने चहेते किसानों को दे रहे है, जिनका खेती से कोई लेना देना नहीं है। वही विभागीय कर्मचारी किसानों के आरोपों को नकार रहे है।

उिपलब्ध कराया जाएगा बीज: बृजेश कुमार
 तालबेहट (ललितपुर)। तालबेहट में बीज के लिए परेशान किसानों पर जब जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार से बात की तो उनका कहना था कि शासन द्वारा जिस मात्रा में बीज भेेेजा गया है उसी अनुपात में बीज विकास खंडों को भेजा गया है। उनके अनुसार किसानों को हर हालत में बीज उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदर्शन के बीज वितरण में हो रही धांधली के नाम पर उन्होंने कहा कि जिस किसान को पहले प्रदर्शन का बीज मिल चुका होगा। उसके दुबारा बीज नहीं दिया जाएगा।

प्रदर्शन का बीज पूरी मात्रा में नहीं आया      
तालबेहट (ललितपुर)। गोदाम से कम मात्रा में किसानों को बीज वितरण होने की बात पर गोदाम प्रभारी सुरेंद्र पाल शर्मा का कहना है कि इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने के बाद किसानों को विभाग द्वारा बीज देने के निर्देश है। किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं है, जिससे उन्हें बीज नहीं मिल पा रहा है। उनके अनुसार चना के प्रदर्शन की बीज मांग के सापेक्ष काफी कम मात्रा में भेजा गया। जबकि मटर को सौ क्विंटल भेज दिया गया। जिसे इस क्षेत्र का बहुत कम किसान बोता है।


एक ही व्यक्ति के पास है कई जिम्मेदारी  
तालबेहट (ललितपुर)। कर्मचारियों की कमी के चलते इस समय एक ही कर्मचारी गोदाम प्रभारी, किसान सहायक, विषय वस्तु विशेषज्ञ और पीसीएफ का कार्यभार देख रहा है। इसके चलते वह किसानों की समस्याओं के निदान में पूरी तरह से बेअसर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed