फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fertilizer shopes closed. shop keepers booked

खाद की दुकान बंद मिलने के मामले में संचालक पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 25 Oct 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
fertilizer shopes closed. shop keepers booked
lockdown.jpg - फोटो : lockdown.jpg
ललितपुर। डीएम व एसपी के निरीक्षण के दौरान पर्याप्त स्टॉक होने के बाद भी खाद की दुकान बंद मिलने पर जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज 23 अक्तूबर को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक एवं उपकृषि निदेशक के साथ उर्वरकों की दुकान पर आकस्मिक निरीक्षण किए गए। जिसमें कैलगुंवा रोड स्थित मे. अमित सेल्स बंद पाई गई। इनके मोबाइल पर संपर्क करने पर मोबाइल बंद पाया गया।
विज्ञापन

एसपी के द्वारा उसे बुलाने के लिए पुलिस भेजी गई, लेकिन घर से उसके पिता कैलाश नारायण को लेकर आई। जिनके द्वारा दुकान खोली गई, तो दुकान पर लगभग सात सौ बोरी यूरिया आईपीएल पाई गई, लेकिन पीओएस मशीन में यूरिया में यूरिया 301.775 मीट्रिक टन एवं डीपपी उर्वरक 283.400 मीट्रिक टन अवशेष है, जो उसकी एमएफएमएस आई पर प्रदर्शित है, जो भौतिक स्टॉक एवं पीओएस मशीन में अंतर पाया गया। उसके पिता द्वारा तथ्यों की पुष्टि के लिए अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। ऐसे में उसके द्वारा उर्वरक का भंडारण सही ढंग से नहीं किया गया। दुकान पर स्टॉक एवं रेट बोर्ड भी नहीं पाया गया, जो उर्वरक नियंत्रण आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर मामले में जिला कृषि की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी खाद की दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed