फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fertilizer distributions, under pac control

मड़ावरा में पीएसी ने संभाली व्यवस्था

Tue, 26 Oct 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
fertilizer distributions, under pac control
गल्लामंडी में कतार में बैठे किसान - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। सोमवार को स्थानीय गल्लामंडी में अपर जिलाधिकारी के निर्देशन एवं एसडीएम के.के. सिंह की मौजूदगी में बैरिकेडिंग एवं कतार लगाकर दो-दो बोरी डीएपी वितरित की गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को खाद लेने आए किसानों की कतार व्यवस्थित किए जाने के दौरान एक बुजुर्ग किसान चुटहिल हो गया था जिसको लेकर आक्रोशित किसानों द्वारा मड़ावरा-महरौनी मार्ग पर जाम लगा दिया और जाम में फंसी दो बसों में तोड़फोड़ कर दी गई थी। किसान के घायल होने की सूचना पर देर शाम जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक द्वारा मड़ावरा पहुंचकर खाद वितरण एवं सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं शांति के लिए बैरिकेडिंग व्यवस्था एवं अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को गल्लामंडी में देर शाम तक अधिकारियों की देखरेख में खाद वितरित की जाती रही।
विज्ञापन

सोमवार को बांटी गई 3500 बोरी खाद
मड़ावरा। सोमवार को स्थानीय गल्लामंडी में देर शाम तक अधिकारियों की देखरेख में खाद वितरित की जाती रही। देर शाम तक लगभग 3500 बोरी डीएपी वितरित की गई।
ब्लैक में बिल्कुल ना खरीदें खाद: एडीएम
मड़ावरा। सोमवार को मड़ावरा स्थित गल्लामंडी में 3500 बोरी खाद अधिकारियों की देखरेख में वितरित की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी ने किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि खाद पर्याप्त है, ब्लैक में खाद बिल्कुल न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएफ में हुआ है लाखों का गबन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विद्याखेत स्थित पीसीएफ की बफर गोदाम में 2261 खाद की बोरियां यानि 113.50 मीट्रिक टन खाद कम पाई गई है, जिसकी कीमत लगभग 26.56 लाख रुपये है। वहीं गोदाम के पास में ही स्थित कृषि सेवा केंद्र में बिक्री को गई खाद का 28.61 लाख रुपये भी कम पाया गया है। जिसकी जांच पीसीएफ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। -नरेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफ।

पॉस मशीन पर अंगूठा लगाते हुए किसान

पॉस मशीन पर अंगूठा लगाते हुए किसान- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed