{"_id":"610ae9698ebc3ebd5e10fea8","slug":"father-suicide-daughter-love-affair-taldehate-news-jhs2011739199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के प्रेमी संग जाने से आहत पिता ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के प्रेमी संग जाने से आहत पिता ने लगा ली फांसी
विज्ञापन
suicide.jpg
- फोटो : suicide.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। नाबालिग बेटी के युवक संग चले जाने और कोतवाली जाकर अपने पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने से आहत बेटी के पिता ने बुधवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार
बेटी के आरोपों के चलते पिता ने उसे घर में वापस लेने से मना दिया था। इसी तनाव के चलते उन्होंने फांसी लगा ली।
नगर की एक कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने बुधवार को अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। इस घटना से पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। चर्चा है कि मृतक की नाबालिगबेटी का इलाके के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह कई बार युवक के पास चली जाती थी। इसे लेकर पिता नाराज होते थे। बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते भी वह युवक संग कहीं चली गई थी। जिसके चलते पिता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। इसे लेकर किशोरी तुरंत युवक संग कोतवाली पहुंच गई और अपने पिता पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगी। उसका आरोप था कि पिता उसके साथ मारपीट करते हैं।
बताते हैं कि यह सुनकर गुस्साए पिता ने अपनी बेटी को घर में लेने से इंकार कर दिया था। इस कारण लड़की को नारी निकेतन कानपुर भेज दिया गया। परिजनों का कहना है कि इस मामले के बाद पिता काफी तनाव में रहने लगा था। बुधवार को उसने आत्महत्या कर ली। देर रात तक मृतक के परिजन कोतवाली में आरोपित युवक एवं अन्य के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी में थे। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि तहरीर आने पर मामला अवश्य दर्ज किया जाएगा। लड़की की दो बड़ी शादीशुदा बहनें और दो भाई हैं।