{"_id":"629a5fe2b6479019fe70f727","slug":"fasi-maut-lalitpur-news-jhs222105681","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम बरखिरिया में एक युवक ने शुक्रवार को सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बार के ग्राम बरखिरिया निवासी कल्लू (28) पुत्र चंदन सहरिया शुक्रवार को सुबह घर पर ही था। जबकि उसकी पत्नी एक दिन पहले मायके गई थी और उसके बच्चे घर पर थे। उसके माता पिता काम से घर से सुबह से ही चले गए थे। इस दौरान कल्लू ने किसी बात से नाराज होकर अपने कमरे में जाकर छत के कुंदा पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यहां उसका कमरा खुला हुआ था। कुछ देर बाद उसका बेटा अवतार नहाने के लिए कपड़े उठाने कमरे में गया तो उसने पिता को फांसी के फंदे पर लटका देखा। जिस पर वह चीखते हुए भागा और आसपास के लोगों व अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई किशोरी सहरिया ने बताया कि मृतक की पत्नी एक दिन पहले बृहस्पतिवार को ही अपने मायके चली गई थी। जबकि बच्चे घर पर ही थे। उसने ऐसा कदम किस वजह से उठाया इसकी जानकारी उसे नहीं है। हालांकि फांसी लगाने का कारण घरेलू कलह बताई जा रही है। मृतक के दो बेटे हैं और वह चार भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। फिलहाल थाना बार पुलिस मामले में जांच कर रही है।