फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers wandering to get Samman Nidhi

Lalitpur News: सम्मान निधि पाने को भटक रहे किसान

Mon, 05 Feb 2024 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers wandering to get Samman Nidhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/बार। ब्लॉक बार क्षेत्र के कई गांवों में किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने को भटक रहे हैं। आवेदन करने के बाद कुछ किसानों के खातों में तीन-चार किस्तें आईं। इसके बाद आनी बंद हो गईं। कई किसानों के खाते में एक भी किस्त नहीं आई। किसान कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जो प्रत्येक चार माह में दो-दो हजार की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इसके लिए किसानों को आवेदन करना होता है। इसके बाद पोर्टल पर डाटा जांच के बाद फीड हो जाता है, जिसके बाद किस्तें मिलनी शुरू हो जाती हैं। ब्लॉक बार व तालबेहट के कई गांवों के दर्जनों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इनमें कुछ किसानों को शुरुआत में दो से तीन किस्तें आईं, इसके बाद किस्तें आनी बंद हो गईं। किसानों को दस्तावेजों में कमी होने का हवाला देकर चलता कर दिया जा रहा है। किसानों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

---
इन गांवों के किसान हैं पीएम सम्मान निधि से वंचित
बार, धनगौल, बमनगुवां, भुजऊपुरा, गैंदोरा, पुलवारा, चुनगी, म्यांव, तुर्का, खैरा, कठवर, लड़वारी, मोतीखेरा समेत दर्जनों गांवों के किसान वंचित हैं।
---
फोटो- 21
कैप्सन- निर्भाल सिंह परमार, किसान
सम्मान निधि के लिए विभाग में चार बार कागज जमा कर चुका हूं, लेकिन एक भी बार सम्मान निधि की किस्त नहीं मिल पाई है।-निर्भाल सिंह परमार, किसान
---
फोटो- 22
कैप्सन- रामगोपाल मिश्र, किसान
पिछले चार वर्ष से कई बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराया, अब तक सम्मान निधि नहीं मिल सकी है।-रामगोपाल मिश्र, किसान
---
फोटो- 23
कैप्सन- प्रीतम सिंह यादव, किसान
सम्मान निधि के लिए कृषि विकास में पांच बार जमीन की नकल जमा कर चुका हूं। लेखपाल को भी कागज दिए, लेकिन किस्त नहीं मिली है।- प्रीतम सिंह यादव, किसान
---
फोटो- 24
कैप्सन- छतू झां, किसान
किसान सम्मान निधि के लिए ब्लॉक मुख्यालय व कृषि विभाग में कई चक्कर लगाए, कोई समाधान नहीं हुआ न ही किस्तें मिलीं।
- छतू झा, किसान
---
सम्मान निधि से वंचित किसानों का डाटा खंगाला जा रहा है, जिसमें अपडेट किया जा रहा है। किसान ब्लॉक स्तरीय हेल्प डेस्क पर पहुंच कर डाटा में सुधार करा सकते हैं।- बसंत कुमार दुबे, उप निदेशक, कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed