फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers roaming around the tehsil due to irregularities in Khataunis

Lalitpur News: खतौनियों में गड़बड़ी से तहसील के चक्कर लगा रहे किसान

Fri, 14 Feb 2025 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers roaming around the tehsil due to irregularities in Khataunis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तालबेहट। शासन द्वारा किसानों को जमीनों में अंश दर्शाने एवं अधिक रकबे से बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से रीयल टाइम खतौनी बनवाई गई। तहसील में जल्दबाजी में हुए कार्य में व्यापक स्तर पर गडबड़ी हुई। जिसका प्रभाव अब देखने को मिल रहा है। जिसके चलते किसान काफी परेशान हैं और प्रतिदिन इसे ठीक कराने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे हैं।

रीयल टाइम खतौनी बनाते समय लेखपालों ने कुछ खातों में न तो सिजरा खानदान के आधार पर भाग निर्धारित किए और न ही भागफल को सही तरीके से दर्शाया। जल्दबाजी में मनमाने अंश निर्धारित कर दिए। इसके चलते अब किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और ई-फार्मिंग के समय काफी परेशानी हो रही है। वहीं लेखपाल पूर्व लेखपाल द्वारा की गई कमी के लिए न्यायालय में वाद दायर करने की बात कह कर अपना बचाव कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
खतौनी में अंश और भाग की गड़बड़ियाें के मामले प्रतिदिन आ रहे हैं। जिनका निदान कराया जा रहा है।
-नरेश चंद्र, तहसीलदार तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed