फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers protest against overcharging for fertilizers

Lalitpur News: खाद की ज्यादा कीमत वसूलने के विरोध में किसानों का हंगामा

Thu, 18 Sep 2025 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against overcharging for fertilizers
ललितपुर। खाद की ज्यादा कीमत वसूलने के विरोध में किसानों ने बुधवार को किसान दिवस के मौके पर उप कृषि निदेशक कार्यालय सभागार में हंगामा किया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निर्धारित दरों पर खाद की बिक्री कराने की मांग की। सीडीओ ने समझाकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माने। बाद में डीएम अमनदीप डुली ने निर्धारित दरों पर खाद दिलवाने का आश्वासन दिया, तब किसान शांत हुए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11 बजे किसान दिवस शुरू होते ही किसानों ने खाद की निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूले जाने का मुद्दा उठाते हुए विभागीय अफसरों पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो किसान भड़क गए और सभागार के बाहर निकलकर धरने पर बैठ गए। किसान नेताओं ने कहा कि खरीफ की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं। अब किसी तरह कर्ज लेकर रबी की फसलों की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में महंगे दाम पर खाद खरीदना मुश्किल हो रहा है। खाद निर्धारित दाम से चार-पांच सौ रुपये अधिक महंगी बेची जा रही है। इसके लिए भी लाइनों में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माने और धरना स्थल पर नारेबाजी करते रहे। किसानों के न मानने पर अन्य अधिकारी भी वापस चले गए। दोपहर तीन बजे मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह चौहान ने किसानों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से बात कर कार्रवाई करवाएंगे, लेकिन किसानों ने उनकी बात नहीं मानी। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक जिलाधिकारी से बात नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ता देख सीडीओ ने डीएम को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद सीडीओ किसानों को कलक्ट्रेट ले गए। डीएम ने आश्वासन दिया कि खाद हर हाल में निर्धारित दरों पर मिलेगी। यदि कोई कालाबाजारी करते अथवा ज्यादा कीमत वसूलते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम के आश्वासन के बाद शाम चार बजे किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के शब्बीर खां, भारतीय किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, सुनील शर्मा, राजपाल, धन सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

---
1350 रुपये की बोरी 1800 में बेचने का आरोप : किसानों ने कहा कि अधिकांश दुकानों पर 1350 रुपये में मिलने वाली डीएपी 1750 से 1800 में मिल रही है। उसके लिए भी घंटों कतार में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article