फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers' faces blossomed in sunshine, people got relief from cold

Lalitpur News: धूप से खिले किसानों के चेहरे, लोगों को सर्दी से मिली राहत

Thu, 11 Jan 2024 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers' faces blossomed in sunshine, people got relief from cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बृहस्पतिवार को सुबह मौसम का मिजाज बिगड़ गया। घने कोहरे के साथ आसमान में छाए बादल से भगवान भास्कर नजर नहीं आए। गलन भरी सर्दी से लोगों को हाल बेहाल रहा, लेकिन दोपहर बाद निकली तेज धूप से सर्दी से राहत रही। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसानों ने बताया कि प्रभावित हो रहीं फसलें बच सकेंगीं। नुकसान होने से भी बच जाएगा।
जिले में नए वर्ष की शुरुआत से नौ जनवरी तक धूप न निकलने से फसलें प्रभावित हो रही थीं। दलहनी फसलों में चना, मटर व मसूर की फसल के फूल कोहरे के साथ गिर रही फुहार से खराब हो रहे थे। यही नहीं गेंहू व जौ की फसलों के पौधे भी नीचे से पीले पड़ने लगे थे। ऐसे में किसान अधिक परेशान चल रहे थे। वहीं बर्फीली हवाओं से पड़ रही गलन भरी सर्दी से लोगों का हाल बेहाल बना हुआ था।
विज्ञापन

लेकिन, अब लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सुबह सर्दी का प्रकोप रहा, लेकिन जैसे ही दोपहर हुआ तो तेज धूप निकली। धूप निकलते ही लोगों को अधिक राहत मिली। लोग अपने कार्यों को छोड़कर धूप में बैठ गए। दोपहर से शाम को चार बजे तक सर्दी का अहसास तक नहीं हुआ। धूप में बैठे-बैठे गर्मी लगने पर छाया में आ गए, इसके बाद पुन: धूप में बैठे रहे। धूप निकलने से लेागों को राहत मिली तो किसानों के चेहरे भी खिल उठे। चिंंतित किसानों ने बताया कि अब फसलों में होने वाला नुकसान बच जाएगा। फसलों के फूल ठीक हो जाएंगे। साथ ही गेंहू व जौ की फसलें भी अच्छी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते नौ दिनों से धूप न निकलने से फसलें खराब हो रहीं थीं। अब धूप निकलने से होने वाला नुकसान बच जाएगा।
- श्रीराम निरंजन

धूप से अब गेंहू व जौ की फसलों के पीले पड़ रहे पौधों को भी राहत मिलेगी। फसलें को ठीक होने के लिए धूप की जरुरत है।
- प्रभान यादव

दिन में धूप व रात में सर्दी होने से फसलों को अधिक फायदा होगा। फसलों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी।
- डॉ. दिनेश कुमार तिवारी, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed