फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer's body found lying in the field, suspected to be a snakebite

Lalitpur News: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, सर्पदंश की आशंका

Fri, 22 Aug 2025 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body found lying in the field, suspected to be a snakebite
थाना बार क्षेत्र के ग्राम लड़वारी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवारा/ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम लड़वारी में शुक्रवार को नित्य क्रिया के लिए गए किसान की सर्पदंश से मौत हाे गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बार के ग्राम लड़वारी निवासी जशरथ कुशवाहा (53) पुत्र रबूदे कुशवाहा शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े आठ खेतों में नित्य क्रिया के लिए गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो लगभग साढ़े नौ बजे परिजन ने खोजबीन शुरू की। परिजन ने खेतों में जाकर देखा तो वह वहां जशरथ मेड़ के पास बेसुध पड़ा था।
विज्ञापन

इस पर परिजन उसे उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकाें ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई पूर्व प्रधान हलकान कुशवाहा ने बताया कि जशरथ को सांप ने डस लिया है जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के एक बेटी और तीन बेटा हैं जबकि वह तीन भाइयों में बड़ा था और वह खेती करता था। उसके पास ढाई एकड़ खेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed