फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer trouble, fertilizer

किसान खाद लेने के लिए दर दर भटक रहा

Wed, 27 Oct 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
farmer trouble, fertilizer
labour1.jpg - फोटो : labour1.jpg
महरौनी (ललितपुर)। खेतों के सूखने से चिंतित किसान बुवाई को लेकर परेशान हैं सुबह होते ही किसान तहसील मुख्यालय पर आ जाते हैं और दिनभर खाद के लिए किसान दर-दर भटकते फिर रहे और रात हो जाने पर बिना खाद लिए वापस चला जाता है।
विज्ञापन

प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों की दोगुनी आय करने के दावे कर रही है लेकिन हकीकत में कुछ और है। रवि फसल की बुवाई का समय चल रहा है और बाजार में किसान को बुवाई के लिए खाद नहीं मिल रही है। किसान एक बोरी लेने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाकर दिनभर लाइन में लगा रहता है किसी को तो एक बोरी मिल जाती है और अधिकांश किसान लाइन में लगे रहने के बाद भी खाद नहीं ले पाते हैं। किसानों का आरोप है कि कुछ खाद व्यापारी रात में खाद का ट्रक मंगवाकर बाजार के बाहर खड़ा कर मनमाने दामों में खाद बेच रहे हैं और गरीब किसान मुंह ताकता रह जाता है। सहकारी समितियों पर नियमित खाद उपलब्ध न हो पाने से समस्या और भी गंभीर होती जा रही है। किसानों ने सहकारी समितियों, क्रय विक्रय, बीज गोदामों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन

एक हफ्ते से रोज आने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। अगर एक-दो दिन में खाद नहीं मिली तो बर्बाद हो जाएंगे।- किसान कृष्ण प्रताप सिंह
सरकार को प्राइवेट दुकानदारों के साथ-साथ सहकारी समितियों, क्रय विक्रय और बीज गोदाम पर पर्याप्त मात्रा में खाद की सप्लाई कर खाद वितरण करानी चाहिए। जिससे सभी को आसानी से खाद मिल सके।- किसान सुदेश कुमार पाठक।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात हो जाने से खेतों में नमी आ गई थी किसान बारिश हो जाने से खुश था लेकिन खाद न मिलने से किसान बर्बाद हो रहा है। -किसान भरत रजक।
खाद लेने के लिए सुबह से ही आ जाते हैं और दिनभर भटकते फिरते हैं लेकिन खाद नहीं मिलती है। कैसे बुवाई करेंगे समझ नहीं आ रहा है। -किसान विनोद कुमार।
कुछ खाद व्यापारी रात में बाजार से दूर ट्रक खड़ा कर मनमाने दामों में खाद बेचकर खूब कमाई कर रहे है और भोले भाले किसान खाद मिलने की आस में दिनभर लाइन में लगे रहते हैं।- किसान रवि यादव।
सरकार ने पहले नोटबंदी में लाइन में लगाया था अब खाद के लिए लाइन में लगा दिया है। खाद समय पर नहीं मिला तो हमारे खेत सूख जाएंगे।-किसान ऊदल सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed