फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer trained for goat farming

बकरी पालन से होगा आर्थिक और सामाजिक उत्थान

Sat, 31 Jul 2021 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
farmer trained for goat farming
kisan.jpg - फोटो : kisan.jpg
ललितपुर। शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र में केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मथुरा के सहयोग से बकरी पालन पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही किसान और वैज्ञानिकों में परिचर्चा भी हुई। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आलोक कृष्णा ने कहा कि बकरी किसानों के लिए गाय समान है। उन्होंने जिले में बकरी बैंक खोलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के आदिवासी बकरी पालकों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान करना है। डॉ. एके दीक्षित ने कहा कि बकरी पालन कमजोर आर्थिक वर्ग के किसान कम लागत में अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। डॉ. रवि रंजन ने बकरी के नस्ल सुधार व प्रबंधन की जानकारी दी। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. मारुफ अहमद द्वारा बकरियों के आवास, पोषण, प्रजनन व्यवस्था व टीकाकरण की जानकारी दी। केंद्र अध्यक्ष डॉ. निशी राय ने बकरी पालन में महिलाओं के योगदान व आय सृजन के बारे में चर्चा की। इस दौरान लगभग 40 बकरी पालकों को बैग, दवाईयों की किट, छाता, टार्च और बकरी पालन पर एक साहित्य उपलब्ध कराया गया। इस दौरान डॉ. दिनेश तिवारी, डॉ. एके पांडेय, डॉ. अर्चना दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed