फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer sucide for damage crop

फसल खराब होने पर किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 30 Jul 2020 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmer sucide for damage crop
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम कुआंघोसी में एक किसान ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम कुआंघोसी निवासी परमलाल (65) बुधवार की शाम को खेत से लौटकर घर आया और पुत्रों से पानी नहीं बरसने के कारण फसल खराब होने की बात करने लगा। पुत्रों ने भगवान पर भरोसा रखने की बात कही। गांव में कुछ दिन पहले एक घर में चोरी हुई थी, इस कारण वह दूसरे घर में सोने जाने लगा था। बुधवार की रात को भी वह दूसरे घर में सोने चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह काफी देर तक लौट कर नहीं आया तो परिजनों ने दूसरे मकान में जाकर देखा तो वृद्ध का शव अटारी में तौलिया के सहारे म्यांरी पर लटक रहा था। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े पुत्र रामकिशन ने बताया उसके पिता सोयाबीन की फसल खराब होने की बात रहे थे। संभवता इसी कारण उन्होंने फांसी लगाई होगी। मृतक के चार पुत्र हैं। मृतक किसान परमलाल के पौत्र सतेंद्र ने बताया कि परिवार में उनके पिता समेत चार भाई हैं। इसमें से एक ड्राइवर हैं। दूसरे और तीसरे नंबर के मजदूरी करते हैं। सबसे छोटे चाचा दिव्यांग हैं। इसलिए घर पर ही रहते हैं। उनके बाबा के नाम साढ़े तीन एकड़ जमीन है। इसमें परिवार के सभी सदस्यों का आराम से गुजारा होता है। दो मकान हैं। चोरी हो जाने के कारण दूसरे मकान में कुछ दिनों पूर्व से बाबा सोने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed