{"_id":"6058f90f8ebc3ee63a17aec2","slug":"farmer-home-alone-theft-taldehate-news-jhs191511130","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गए किसान के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर गए किसान के घर चोरी
विज्ञापन
कैप्सन- खुला पड़ा संदूक
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो क्रमांक -2
कैप्सन - चोरों द्वारा तोड़ा गया संदूक
खेत पर गए किसान के घर चोरी
नगदी और जेवरात लेकर चोर चंपत
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां में फसलों कटाई के लिए खेत पर गए किसान के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल कर 50 हजार की नगदी और जेवरात साफ कर दिए। जानकारी के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है। कड़ेसराकलां मजरा कुरमाई निवासी सुजान कुशवाहा पुत्र प्रान सिंह ने पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया कि 20 मार्च शनिवार की सुबह वह अपने परिजनों के साथ खेत पर कटाई के लिए गया था। शाम को जब लौटकर घर आया तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ कर उसमें रखे 50 हजार रुपये तथा सोने की दो जंजीर, दो करदौनी एवं चांदी के जेवरात आदि सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने दिन दहाड़े हुई चोरी के खुलासे की मांग की। वहीं, प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद के अनुसार जानकारी के बाद पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच चल रही है।