फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer fell into the well while driving the animals from the field, died

खेत से पशुओं को भगाते समय किसान कुएं में गिरा, मौत

Mon, 27 Jun 2022 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmer fell into the well while driving the animals from the field, died
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनौरा निवासी अरविंद (26) पुत्र रामप्रसाद कुशवाहा सोमवार सुबह खेत में घुसे पशुओं को भगाने गया था। इस दौरान सूखे कुएं में सिर के बल गिर गया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की तो वह सूखे कुएं में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। जिस पर परिजन उसे कुएं से निकालकर जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव अनौरा निवासी अरविंद का मकान उसके खेत पर ही स्थित है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे उसकी नींद खुली तो वह खेत में बोयी गई उड़द की फसल देखने के लिए चला गया। जहां खेतों में पशु घुसे देखकर वह उन्हें भगाने लगा। पशुओं को भगाने के दौरान ही वह खेतों में ही करीब दो सौ मीटर दूर बने सूखे कुएं में सिर में बल गिर गया। जिससे उसके सिर में काफी गंभीर चोटें आईं और वह कुएं में अचेत पड़ा रहा। करीब तीन घंटे बाद सुबह आठ बजे तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन की। जिस पर अशोक सूखे कुएं में पड़ा हुआ था और सिर में गंभीर चोटें थीं। जिस पर परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से उसे कुएं से निकाला और उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा राजकुमार एवं ग्राम प्रधान मनोहर सिंह ने बताया कि पशुओं को भगाते समय कुआं में गिरने से अरविंद की मौत हुई है। मृतक के दो बेटे हैं और वह दो भाईयों में छोटा था। उसके पिता के नाम चार एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed