फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer dies due to crop failure

फसल खराब होने के सदमे से किसान की मौत

Tue, 11 Jan 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to crop failure
महरौनी (ललितपुर)। कोतवाली क्षेत्र ग्राम चौकी में रात से लापता किसान का शव खेत में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। परिजन फसल खराब होने के सदमे से मौत होने की संभावना जता रहे हैं। किसान की मौत से पांच बच्चों के सिर से पिता का भी साया उठ गया।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी के अंतर्गत ग्राम चौकी निवासी सुख सिंह (32) पुत्र शिवलाल पटेल रविवार की दोपहर करीब तीन बजे खेत पर गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी गांव व आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार को सुबह परिजन उसकी तलाश में खेत पर गए तो वह मेड़ के पास औंधे मुंह मृत अवस्था में पड़ा था। उसका मुंह खेतों में भरे पानी में था, जबकि उसके पैर मेड़ की ओर थे।
विज्ञापन

यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। इसकी जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई हिमांशु पटेल ने बताया कि बीते रोज बारिश व ओले गिरने से फसल खराब हो गई थी। इसकी वजह से सुख सिंह को सदमा लग गया। परिजनों ने इसी वजह से उसकी मौत होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जिसके चलते उसका विसरा सुरक्षित रखकर लैब भेजा गया है। उधर, उसकी पत्नी की मौत एक वर्ष पहले ही चुकी है। पत्नी ने आत्महत्या की थी।

पांचों बच्चों की जिम्मेदारी अब बुजुर्ग मां-बाप संभालेंगे
मृतक के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। उसकी पत्नी वंदना ने एक वर्ष पहले आत्महत्या कर ली थी। उसके छोटे भाई की करीब 14 वर्ष पहले एक बस दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब परिवार में उसके बूढ़े माता-पिता और पांच बच्चे हैं। उसकी पांचों संतानों का जिम्मा अब बूढ़े माता-पिता ही संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed