फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer dies after being hit by high tension line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

Sun, 26 Jun 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by high tension line
तालबेहट (ललितपुर)। थानाक्षेत्र पूराकलां के ग्राम गेवरा गुदेरा का मजरा ध्रुबेरा में पेड़ पर चढ़कर पलास के पत्ते तोड़ते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खरीफ की फसल में क्षेत्र का अधिकांश किसान अदरक की खेती करता हैं। इसके लिए किसान को पलाश के पत्तों की आवश्यकता होती है। कुछ किसान इन पत्तों की व्यवस्था जंगल से करते हैं। शनिवार को गुंदेरा निवासी सुखवीर उर्फ पटवारी (50) दोपहर में पलास के एक पेड़ पर चढ़कर उसके पत्ते तोड़ रहा था। उसी दौरान वह उधर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद आसपास के लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक मृतक के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से भैंस मरी
कडेसराकलां। विकास खंड तालबेहट के आदर्श ग्राम पवा में शनिवार को बिजली का हाईटेंशन तार टूटने गिर गया। उधर से तालाब पर पानी पीने जा रही राजेंद्र सिंह की भैंस करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पशु पालक ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed