फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died in accident

खेत से घर जा रहे किसान की वाहन दुर्घटना से मौत

Fri, 03 Jul 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
farmer died in accident
ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत खेत से पैदल घर जा रहे एक किसान की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पाली अंतर्गत कस्बा निवासी कुंदन (55) पुत्र भगवानदास बुधवार की शाम को खेत से घास लेकर पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम भौंता और बछलापुर के बीच एक मोटर साइकिल चालक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उसे पाली अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे ने बताया कि मृतक पांच भाइयों में बड़ा था, जिसके एक पुत्र व पांच पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed