फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died by snake bite

सांप के काटने से किसान की मौत

Sun, 12 Sep 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
farmer died by snake bite
Snake.jpeg - फोटो : Snake.jpeg
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत कस्बा पाली में खेत पर मवेशियों को भगाने गए ग्रामीण की सांप के डसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना पाली के वार्ड नंबर दो, मोहल्ला कुरयाना निवासी मलखान पुत्र नत्थूू कुशवाहा शनिवार की सुबह करीब पांच बजे खेत में घुसे मवेशियों को भगाने के लिए गया था। जहां सांप के डसने से वह वहां अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो वह वहां बेसुध अवस्था में पड़ा था। जिस पर परिजनों ने उसे उठाया और घर ले जाने लगे, लेकिन पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना थाना पाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई शिव प्रसाद ने बताया कि मलखान के बांए पैर में सांप के डसने के निशान मिले हैं। मृतक की दो बेटियां हैं। मलखान मजदूरी करता था और उसकी मां के नाम पर एक एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed