{"_id":"6114280d8ebc3e44fc0654ef","slug":"farmer-died-at-field-lalitpur-news-jhs201735542","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में कार्य कर रहे किसान की अचानक हालत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में कार्य कर रहे किसान की अचानक हालत बिगड़ने से मौत
विज्ञापन
ded body1.jpg
- फोटो : ded body1.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत कस्बा निवासी एक अधेड़ किसान की खेत में कार्य करते समय अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में इलाज को जिला अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा निवासी संतोष राठौर (38) पुत्र भरोसे बुधवार को सुबह खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 10 बजे अचानक पेट में दर्द होना बताया। जिस पर परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि दो भाइयों में बढ़ा था। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक संतोष के दो पुत्र 12 वर्ष व नौ वर्ष के हैं। छोटा पुत्र तो पिता की मौत को जान भी नहीं पा रहा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। खेती व मजदूरी कर बच्चों व परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अब घर में बच्चों के लिए आर्थिक समस्या हो गई है। बच्चों के पालन पोषण की चिंता भी सता रही है।