{"_id":"5d3da13e8ebc3e6cd40603af","slug":"farmer-die-due-to-snake-bite-lalitpur-news-jhs1445759110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के डसने से किसान की मौत, बीस दिन पहले बेटे को डसा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के डसने से किसान की मौत, बीस दिन पहले बेटे को डसा था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप के डसने से किसान की मौत, बीस दिन पहले बेटे को डसा था
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम रजवारा में एक किसान के परिवार में बीस दिन में सांप के डसने से दो मौतें होने से संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। बीस दिन पहले खेत में बने टपरे में सो रहे 12 वर्षीय बालक की सांप के डसने से मौत हो गई थी। अब रविवार को खेतों में काम कर रहे उसके पिता की मौत भी सांप के डसने से हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।
रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे ग्राम रजवारा निवासी श्यामलाल (40) पुत्र देवा अहिरवार खेत पर काम कर रहा था। वह खेत में घुसे जानवर भगाने के लिए गया तो झाड़ियों मेें एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसे काफी दर्द होने लगा और वह चिल्लाता हुआ खेत में बने कमरे की ओर भागा। परिवार वालों ने गांव में जाकर वाहन का इंतजाम किया और उसे जिला अस्पताल ले गए, तब तक उसके शरीर में जहर काफी फैल चुका था, जिससे वह अचेत हो गया था। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि बीस दिन पहले नौ जुलाई को मृतक श्यामलाल के 12 वर्षीय पुत्र रूपेश को भी उसी खेत में बने कमरे में सोने के दौरान सांप के डसने से मौत हो गई थी। अभी परिवार एक सदमे से बाहर ही नहीं निकल पाय था कि दूसरी मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया।