फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer ded in blitz

गाज गिरने से किसान की मौत

Fri, 27 Sep 2019 07:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
farmer ded in blitz
आकाशीय बिजली की चपेट मे आए लोगों की जानकारी लेते तहसीलदार - फोटो : LALITPUR
गाज गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरवार खुर्द में बारिश के दौरान गरज के साथ गाज गिरने से खेत पर काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई। जबकि, उसके पास ही खड़ी एक गाय की भी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

ग्राम सांकरवारखुर्द निवासी मुलायम सिंह (40 वर्ष) पुत्र रघुराज सिंह शुक्रवार को सुबह खेत पर काटी गई उड़द की फसल इकट्टा कर रहे थे। दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे अचानक जोरदार बारिश होने लगी और तेज गरज के साथ गाज गिरने से खेत पर काम कर रहा मुलायम वहीं पर बेसुध होकर गिर पड़ा साथ ही पास में खड़ी एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल के पास कुछ ही दूरी पर उसकी पत्नी भी खेत पर ही काम कर रही थी। गाज गिरने से मुलायम के बेसुध होने पर उसकी पत्नी व बच्चे तत्काल उसे उठाने के लिए दौड़े और मुलायम को ग्रामीणों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, जानकारी मिलने पर तहसीलदार मनोज कुमार सरोज ने तत्काल लेखपाल संतोष कुमार सेन को मौके पर पहुंचाया और देवीय आपदा के तहत सर्वे कराकर किसान को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार चार लाख रुपए आर्थिक मदद देने की बात कही है। बताया गया कि मृतक घर में अकेला था और उसके तीन पुत्रियां व दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed