फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmar attempt to suiside infront of officres

अफसरों के सामने किसान ने गले में कस लिया फांसी का फंदा

Sun, 18 Jul 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
farmar attempt to suiside infront of officres
अफसरों के सामने किसान ने गले में कस लिया फांसी का फंदा
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। शासन की पहल पर पहली बार शनिवार को आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस के मामले छाए रहे। वहीं, मौके पर अफसरों के सामने एक किसान ने समस्या का समाधान न होने पर गले में तौलिया कसकर फांसी लगाने का प्रयास किया। इस पर मंडलायुक्त ने एसडीएम को मौके पर जाकर पूरी जानकारी करने के निर्देश दिए। उधर, मौके पर चार शिकायती पत्रों का निस्तारण भी हुआ।
समाधान दिवस में मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय की उपस्थिति में सुनवाई की गई। जिसमें थाना बार अंतर्गत ग्राम बम्होरी से आए किसान जिब्बा पुत्र नंदी ने राजस्व कर्मचारियों पर कई आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। जिसे देखकर मंडलायुक्त ने तत्काल उपजिलाधिकारी अनिल कुमार को पूरे मामले की जांच करने के लिए गांव जाने के निर्देश दिए। जिसपर अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी तालबेहट ने लेखपाल, कानूनगो के साथ खेत पर किसान की समस्या को सुना। साथ ही उन्होंने जांच में पाया कि राजस्व कर्मचारियों द्वारा पूर्व में की गई पैमाइश सही पाई गई। किसान के आरोप गलत मिले हैं। उधर, किसान का कहना है कि वह राजस्व कर्मचारियों द्वारा की गई जांच से सहमत नहीं है।
विज्ञापन

पंद्रह साल से कब्जे की लड़ाई लड़ रहा किसान
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम बम्होरीसर के किसान जिब्बा पुत्र नंदी के पास ढाई एकड़ जमीन है। करीब 35 वर्ष पहले उसके पिता ने जमीन खरीदी थी, जिस पर काबिज होने के लिए पंद्रह साल से लड़ाई लड़ रहा है। पिछले दिनों भूमि की पैमाइश भी की गई थी लेकिन वह इससे सहमत नहीं है। जिस कारण वह संपूर्ण समाधान दिवस में इस मामले को लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed