फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farhin. priyanka bni chempiyn

फरहीन बानो, प्रियंका, जितेंद्र व खेमचंद्र बने चैंपियन

Sun, 31 Dec 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
farhin. priyanka bni chempiyn
award, lalitpur news - फोटो : demo
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रुप में पधारे जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी राजपूत व विशिष्ट अतिथियों और प्रबंध समिति ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करके किया गया। इस शुभारंभ अवसर पर छात्र-छात्राओं उपासना, राजसेन, प्रिंयाशी, अनू द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई। इसी कार्यक्रम के क्रम में छात्रा पिंकी साहू द्वारा दुर्गा शक्ति का आवाहन नृत्य नाटिका, छात्र ऋषभ और दिनेश ने चलता-चलता गीत, साजिद अली, अनू व शनि ने एकल-एकल गीत की प्रस्तुति की है। वहीं छात्र यश, शाहरुख, शनि, संकेत, अनिकेत और सौरभ ने सामूहिक वन्दे मातरम गीत की प्रस्तुति और छात्राओं मेघा, अश्वनी, फरहीन व आराधना ने राजस्थानी घूमर लोक नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इसी क्रम में शुभम द्वारा गजल व अपूर्वा द्वारा एकल नृत्य और फरहीन, गुलब्शा द्वारा बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ नृत्य नाटिका और गोविन्दा, शाहरूख, ऋषभ, अनिकेत, संकेत, यश तथा विक्की द्वारा ग्रुप डांस की प्रस्तुति की गई। दिनेश प्रजापति ने देशभक्ति पूर्ण गीत तथा भारती वर्मा ने डोल नगाड़े और पूजा सोनी ने मेरे डोलना की सशक्त प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर पंचयात तालबेहट अध्यक्ष मुक्ता सोनी, चन्द्रशेखर पंथ व शकुन्तला कुशवाहा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


अतिथियों द्वारा उक्त तीन दिवसीय युवा महोत्सव में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊॅची कूद, गोला-भाल व डिस्क्स प्रक्षेपण, बाधा दौड़, म्यूजिकल चेयर रेस, खो-खो प्रतियोगिता, कबड्डी, क्रिकेट, बेड-मिन्टन की छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताओं एंव वाद-विवाद निबंध अभिव्यक्ति कौशल कार्यशाला, सामान्यज्ञान के अतिरिक्त छात्राओं की रंगोली, मेहन्दी, कुकिंग आदि प्रतियोगिताओं मे अब्वलव रहे छात्र-छात्राओं को पारितोषित एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्रांगण मे सुसज्जित रंग मंच पर अतिथियों के द्वारा किया गया। नगर पंचायत तालबेहट की तीसरी बार चुनी गई अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता सोनी ने कहा कि खेलकूद और ललित कलाओं के दोनो पंखों से युक्त होकर शिक्षार्थी ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र मे ऊॅची से ऊॅची उड़ान भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक राम रतन कुशवाहा की धर्मपत्नी जनपद की आदर्श शिक्षिका शकुन्तला कुशवाहा एवं जनपद के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रमेश लोधी राजपूत एवं श्रम राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के सुपुत्र चन्द्रशेखर पंथ ने अपने उद्बोधन मे कहा कि छात्र-छात्राओं की एक से एक बढ़कर नाटक, संगीत की दमदार प्रस्तुतियो ने ऐसा समा बॉधा कि समस्त महाविद्यालय परिवार एवं समस्त आमंत्रित अतिथि लगातार 7 घण्टे तक मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहीं संस्थाओं मुक्ति संस्था, पंतजलि योग समिति, ललितपुर जागरुकता अभियान, शेडो ग्रुप, मिशन बेटियॉ, गौ-पुत्र सेना आदि संगठनों को मंच से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से प्रोफेसर भगवत नारायण शर्मा, कामिनी जैन, अजीज कुरैशी, प्राचार्य डा.जेएस तोमर, प्रदीप, प्रवीण, प्रतीक, विकासमणि , गौरव चौधरी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed