फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Family poor

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब, खेती पर निर्भर

Sun, 13 Dec 2020 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Family poor
ललितपुर। थाना पाली के मोहल्ला पंडयाना निवासी भूपेंद्र पुत्र कुंदन के दो भाई हरी सिंह व पूरन हैं। इनमें भूपेंद्र के दो पुत्रियां व एक पुत्र है और उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है। जबकि दूसरे भाई हरी सिंह की आर्थिक स्थिति अच्छी है। तीसरे भाई पूरन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है और उसकी पत्नी भी साथ नहीं रहती है। तीनों भाइयों के पास साझा रूप में लगभग 20 एकड़ पैतृक जमीन है। जबकि उनकी एक एकड़ पैतृक कीमती जमीन मेन रोड पर है। इनमें भूपेंद्र और हरी सिंह साझा रूप से खेती करते आ रहे हैं। इनमें पूरन खेती नहीं करता है। उसकी खेती हरी सिंह ही संभालता है। उधर, कुछ समय पहले अलग से एक एकड़ जमीन में से कुछ हिस्सा और ट्रैक्टर हरी सिंह ने बेच दिया और उससे अपना मकान बना लिया, लेकिन बेचे गए हिस्से में भूपेंद्र को पैसे नहीं दिए। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चला आ रहा है और शनिवार को भी इसी के चलते विवाद की स्थिति बनने पर महिला ने कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास भी किया और बचाने कूूदी दोनों बच्चियों की जान भी खतरे में पड़ गई। फिलहाल पूरा परिवार सुरक्षित है और घर पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed