फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Family members of the victim claimed rape charge

परिजनों ने नहीं ली गैंगरेप पीड़िता की सुध

Thu, 28 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Family members of the victim claimed rape charge
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर घायल अवस्था में मिली गैंगरेप पीड़ित मूक बधिर महिला की सुध उसके परिजनों ने नहीं ली। करीब पांच दिन इंतजार करने के बाद जीआरपी थानाध्यक्ष उसे घर छोड़ आए।
विज्ञापन


शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाना के पास महिला घायल अवस्था में मिली थी। महिला के मुंह से खून आ रहा था और वह मूक बधिर थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को इशारों में महिला ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।
विज्ञापन


मूक बधिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर सुनकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। शुरुआत में जीआरपी ने शून्य पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया था। ट्रेन में दुष्कर्म की खबर सुनकर एसपी जीआरपी झांसी ने भी जिला अस्पताल में आकर इसकी जानकारी ली। जांच के बाद दुष्कर्म की घटना बांदा में हुई मानी गई और मामला बांदा पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूक बधिर महिला मऊरानीपुर की रहने वाली है। उसके पति की तीन महीने पहले मौत हो गई थी। महिला के साथ हुई घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद कोई परिजन महिला का हालचाल जानने नहीं पहुंचा। आखिरकार, मंगलवार को महिला को उसके घर छोड़ने के लिए जीआरपी थानाध्यक्ष महेश दुबे स्वयं गए।

चार घंटे रही बेहोश
मंगलवार की सुबह पीड़ित महिला जिला अस्पताल में बेहोश हो गई। महिला के साथ कोई तीमारदार नहीं होने की वजह से अस्पताल प्रशासन को भी काफी देर बाद उसके बेहोश होने की जानकारी मिली।

ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डा. विजय द्विवेदी ने महिला का इलाज शुुरु किया और स्थिति को नियंत्रण में किया। डाक्टर ने महिला की स्थिति के बारे में जीआरपी को जानकारी दी। जीआरपी जिला अस्पताल पहुंची और महिला को रेफर करा कर ले गई।


राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान
मूक बधिर महिला के साथ गैंगरेप की घटना का संज्ञान राज्य महिला आयोग ने लिया है। आयोग अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने बताया कि मामले की जानकारी ली गई है। गैंगरेप की जांच बांदा पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं, उनसे जांच रिपोर्ट तलब की जाएगी। उन्होंने पीड़ित महिला की हरसंभव मदद करने का आश्वासान भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed