फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fake DRM caught in Punjab Mail

Lalitpur News: पंजाब मेल में पकड़ा गया फर्जी डीआरएम

Tue, 06 May 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fake DRM caught in Punjab Mail
ललितपुर। पंजाब मेल एक्सप्रेस में फर्जी डीआरएम बनकर यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को चेकिंग स्टाफ ने पकड़ लिया। आरपीएफ ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। टीटीई स्टाफ ने आरोपी से जुर्माना वसूलते हुए उसे भोपाल जीआरपी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

छह दिन पहले 29 अप्रैल को ग्वालियर स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पास एक व्यक्ति पहुंचा और खुद को डीआरएम प्रयागराज बताते हुए भोपाल जाने के बारे में बताया। स्टेशन मास्टर ने उसे डीआरएम मानकर पंजाब मेल के एचए-1बी कोच में बैठाते हुए टीटीई स्टाफ से उसका परिचय भी कराया।
विज्ञापन

ग्वालियर से ललितपुर के बीच उसने खूब रौब झाड़ा और मजे से यात्रा करता रहा। ललितपुर के पास टीटीई स्टाफ को शक हुआ तो ट्रेन रुकने पर इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। ललितपुर में टीटीई स्टाफ के साथ आरपीएफ भी पहुंच गई। उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह सकपका गया और बताया कि वह डीआरएम नहीं है। उसे भोपाल जाना था, इसलिए उसने यह तरकीब अपनाई। टीटीई ने रसीद बनाकर उससे जुर्माना वसूला। भोपाल जीआरपी के हवाले किया। उसने अपना नाम वरुण सहगल निवासी प्रयागराज बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed