फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   extortion and suicide provoked

रंगदारी मांगने व आत्महत्या को उकसाने में तीन पर मुकदमा

Mon, 05 Oct 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
extortion and suicide provoked
gun - फोटो : gun
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला छत्रसालपुरा, कटराबाजार में सराफा कारोबारी द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर रंगदारी मांगने और आत्महत्या को उकसाने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कटरा बाजार छत्रसालपुरा निवासी प्रदीप कुमार कौशल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र शिवम के खिलाफ फेसबुक एकाउंट पर फोटो पोस्ट करने के संबंध में तालाबपुरा निवासी सचिन जैन पुत्र सुधीर जैन पाली वाले ने थाने में गलत तथ्यों के आधार पर उसके पुत्र के खिलाफ कोतवाली में शिकायती पत्र प्रस्तुत किया था, जिसमें सचिन जैन व गोरु कुरैशी, मुकेश जैन पाली उसे व उसके पुत्र को आए दिन झूठे तत्थों के आधार पर गलत मुकदमों में फंसाने की धमकी देते रहते थे। उसे व उसके पुत्र से एक लाख रुपये की मांग करते थे। यदि वह ऐसा करने से मना करता तो उसे व उसके पुत्र के साथ गालीगलौज कर मारपीट पर आमादा रहते थे। उक्त लोगों द्वारा आए दिन उसके पुत्र को मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी, जिस कारण उसके पुत्र की मानसिक व शारीरिक स्थिति खराब हो रही थी और उक्त लोगों की इसी प्रताड़ना के चलते उसके पुत्र शिवम कौशल ने दो अक्टूबर की रात को करीब साढ़े तीन बजे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी सचिन जैन, गोरु कुरैशी एवं मुकेश जैन पाली के खिलाफ रंगदारी मांगने, आत्महत्या का उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस पर भी लगाए थे आरोप, लेकिन मुकदमा शिकायतकर्ताओं पर
कटरा बाजार निवासी शिवम कौशल द्वारा आत्महत्या के मामले में उसके पिता प्रदीप कौशल ने सदर चौकी पुलिस के एक पुलिस कर्मी पर भी एक लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। साथ ही एक शिकायती पत्र भी दिया था, जिसमें सदर चौकी प्रभारी, पुलिस कर्मी एवं दो अन्य लोगों पर परेशान करने के आरोप लगाए थे। लेकिन कोतवाली पहुंचने पर पुलिस कर्मियों को छोड़कर अन्य तीन के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने और रंगदारी में मुकदमा दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने की धमकी देकर परिवार को फंसाने की दी थी धमकी
तालाबपुरा क्षेत्र एक युवती ने बीते पांच सितंबर को सदर चौकी इंचार्ज को एक शिकायती पत्र देकर उक्त युवक पर आरोप लगाते हुए बताया था कि वह उसे कई दिनों से परेशान कर रहा है। आए दिन रोज सोशल मीडिया के माध्यम से मानसिक प्रताड़ना करते हुए अश्लील बातें करता है, जिससे वह परेशान है। वह अपने बदले हुए नंबर से भी फोन कर उसके पिता को जान से मारने और उसके पिता की दुकान में आग लगाने की धमकी देता था। उसके पास बात करने की रिकॉर्डिंग व स्क्रीन शॉट्स है। वह उसकी हरकतों एवं ब्लैकमेल करने से आत्महत्या करने जैसे कदम भी उठा चुकी है। वह उससे बोलता है कि वह उससे बात करे वरना वह मर जाएगा और उसके परिवार को फंसा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed