{"_id":"6ac5543dbbd5c8267e0525b3","slug":"expectation-roadways-bus-service-to-nawagarh-pilgrimage-site-to-start-soon-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-164593-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद : नवागढ़ तीर्थ क्षेत्र तक रोडवेज बस सेवा जल्द होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद : नवागढ़ तीर्थ क्षेत्र तक रोडवेज बस सेवा जल्द होगी शुरू
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में नवागढ़ तीर्थ क्षेत्र तक रोडवेज बस सेवा का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। विभागीय अधिकारियों की टीम ने इस रूट का स्थलीय सर्वे पूरा कर लिया है।
सर्वे के दौरान बस के स्टॉपेज चिह्नित किए गए हैं। साथ ही रूट की कुल दूरी भी तय कर ली गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। वहां से डाटा अपलोड होगा। दूरी के आधार पर किराया अपलोड होते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। यह बस सेवा वर्ष 2015 में झांसी से ललितपुर होकर महरौनी से नवागढ़ तीर्थ क्षेत्र के लिए संचालित थी। कोरोना संक्रमण काल में इसका संचालन बंद कर दिया गया था। अब लंबे समय बाद यह सेवा फिर से बहाल होगी। इससे तीर्थ क्षेत्र के साथ ही आसपास के गांव के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
-- -
झांसी से ललितपुर होकर नवागढ़ के लिए बस का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कर लिया गया है।
- प्रतीक सोनी, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम