फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Excessive rain damages teak plants

Lalitpur News: ज्यादा बारिश से सागौन की पौधों को नुकसान

Mon, 15 Sep 2025 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Excessive rain damages teak plants
ललितपुर। ज्यादा बारिश से पौधों की बढ़वार रुक गई है। सागौन के पौधों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। वन विभाग सागौन के पुराने पौधों की जगह नया लगाने की तैयार कर रहा है। इस वर्ष 90 लाख पौधे रोपित किए गए थे, इसमें सागौन के 12.31 लाख पौधे लगाए गए। अब करीब एक लाख पौधों में नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

20 जून से लगातार बारिश हो रही है। अभी तक 1100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है, जबकि औसत बारिश अगस्त तक 780 मिलीमीटर मानी जाती है। इससे पौधों की बढ़वार थम गई है। क्योंकि उन्हें पानी तो मिला, लेकिन पर्याप्त धूप व गर्मी न मिलने के कारण विकास नहीं हो सका। सागौन के पौधों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। इस वर्ष 90.51 लाख पौधे रोपित किए गए थे, जिसमें पीपल, बरगद, सागौन, शीशम, आम, अमरूद, जामुन, आंवला, नींबू, सहजन, अर्जुन, अशोक, शरीफा, बांस, नीम, पाकड़, इमली, चिरौल, अमृताश आदि के पौधे शामिल हैं। जंगली इलाकों में 12.31 लाख पौधे सागौन के रोपित किए गए हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों का कहना है कि इनमें से करीब एक लाख पौधों को नुकसान पहुंचा है। विभागीय आंकड़ों को देखें तो पिछले वर्षों में जीवित पौधों की स्थिति काफी अच्छी रही है। वर्ष 2023-25 में जहां पौधों की औसत अस्तित्व दर 86.67 रही थी, वहीं वर्ष 2024-25 में यह दर 96.06 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
प्रमुख रूप से लगाए गए थे ये पौधे
प्रजाति - पौधों की संख्या
सागौन - 1231522
शीशम - 1328696
बांस - 259505
अमरूद - 390855
इमली - 117018
नींबू - 137072
कंजी- 226172
आंवला - 478381
चिलबिल- 438475
जंगल जलेबी- 121693
-----------------------------------
लगातार हो रही बारिश से पौधों का विकास थमा है। सागौन के पौधों में नुकसान भी हुआ है। उनकी जगह नए पौधे लगाने की तैयारी की जा रही है।
गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed