फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Except in constitutional politics governor

संवैधानिक पद छोड़कर राजनीति करें राज्यपाल

Wed, 13 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Except in constitutional politics governor
ललितपुर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव वंदना चतुर्वेदी ने कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक होता है, लेकिन प्रदेश के राज्यपाल राजनीति से प्रेरित होकर बयान बाजी कर रहे हैं। यदि उन्हें राजनीति ही करनी है तो वह संवैधानिक पद त्याग दें। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने तक सभी को इंतजार करना चाहिए। वह पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन


मंगलवार को उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब, मजदूरों और कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आम जन मानस के हितों को ध्यान में रखकर अनेक कल्याणकारी योजना चला रखी हैं, जिसका फायदा जन-जन को मिल रहा है।
विज्ञापन


अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में राजनीतिक रोटियां सेंक रही है और सपा को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर देश के सैनिक एक के बाद एक हमले में शहीद हो रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से हाथ मिलाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की मां को शॉल भेंट कर रहे हैं। सपा में बढ़ रहे परिवारवाद के सवाल पर उन्होंने मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बचाव किया। बुंदेलखंड के सूखे की अनदेखी कर सैफई महोत्सव मनाने के सवाल उन्होंने कहा कि सैफई महोत्सव पहली बार नहीं मनाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि बसपा ब्राह्मणों को गुमराह कर रही है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सवर्ण आयोग गठित करने की बात कही है, क्योंकि सपा पिछड़े के साथ अगड़ों का भी भला करना चाहती है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नेता गीता मिश्रा की मां की मृत्यु पर सपाइयों की अनदेखी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वह सपा नेत्री गीता मिश्रा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इस मौके पर राहुल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed