{"_id":"6140f32c8ebc3ee531058833","slug":"exam-is-only-option-say-officers-lalitpur-news-jhs2043214136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी बोले लगातार किया पत्राचार, परीक्षा का विकल्प ही मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी बोले लगातार किया पत्राचार, परीक्षा का विकल्प ही मिला
विज्ञापन
school.jpeg
- फोटो : school.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के बारहवीं के छात्रों के अंकपत्रों में अंक प्रदर्शित नहीं होकर उस पर मात्र प्रमोट लिखा है। इससे छात्रों को उच्च शिक्षा में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में जब अधिकारियों से वार्ता की गई तो अधिकारियों ने कहा कि जब से रिजल्ट आया है, तब से माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड प्रयागराज में लगातार पत्राचार किया गया, लेकिन बोर्ड से कोई ठोस जवाब नहीं आया लेकिन ऐसे छात्रों को पास करने के लिए परीक्षा का कार्यक्रम व निर्देश जरूर मिल गए हैं और यह परीक्षा आगामी 18 सितंबर से छह अक्तूूबर तक होनी है, लेकिन इसके लिए छात्र तैयार नहीं है और छात्र लगातार उनके भी अंकपत्रों पर अंक चढ़वाकर अन्य विद्यार्थियों की तरह प्रमोट करने की मांग की जा रही है। जिसके लिए विद्यार्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस संबंध में अधिकारियों ने अपनी बात रखते हुए विद्यार्थियों से परीक्षा में शामिल होने का ही विकल्प बताया है।
लगातार किया पत्राचार, अब तक परीक्षा का विकल्प ही मिला
जब से इंटरमीडिएट का रिजल्ट आया है, तब से लगातार माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से छात्रों के अंकपत्रों पर अंकों के प्रदर्शित कराने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। डीआईओएस द्वारा भी निजी तौर पर प्रयागराज माध्यमिक शिक्षा परिषद पहुंचकर संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक सिर्फ परीक्षा कराने के ही निर्देश प्राप्त हुए हैं।
अरुण बाबू शर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, ललितपुर।
डीएम स्तर से भी हुआ पत्राचार
छात्रों के भविष्य के लिए पूरा प्रयास किया गया। मैं स्वयं दो बार माध्यमिक शिक्षा परिषद गया, लेकिन अभी तक सिर्फ परीक्षा कराने के ही निर्देश मिले हैं। जिलाधिकारी स्तर से भी पत्राचार किया गया, लेकिन परीक्षा का ही विकल्प मिला है। अभी भी इस संबंध में बोर्ड में प्रयास किया जा रहा है लेकिन बच्चे परीक्षा को तैयार रहें, जो 18 से शुरू होनी है।
विज्ञापन
रामशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक।
अंकतालिका की बात प्रमुखता से उठाएंगे
छात्रों की अंकतालिका में अंक प्रदर्शित नहीं होने के मामले में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से उच्च स्तर पर वार्ता की जाएगी और समाधान निकाला जाएगा।
मनोहरलाल पंथ, मन्नू कोरी, राज्यमंत्री।
दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
इंटरमीडिएट के अंकपत्रों अंक प्रदर्शित नहीं होने के मामले में मूल समस्या के लिए दोषी तत्कालीन प्रधानाचार्य व परीक्षा प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है।
-अन्नावि दिनेश कुमार, जिलाधिकारी, ललितपुर।