फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   EX SP leader video virul

पूर्व सपा नेता का जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का वीडियो वायरल

Sun, 21 Feb 2021 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
EX SP leader video virul
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास हाईवे मार्ग की एक बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व सपा नेता (वर्तमान में भाजपा नेता) के विवाद का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें भाजपा नेता द्वारा एक प्लॉट पर बनाए गए निर्माणाधीन पिलर को ट्रैक्टर से गिराने का प्रयास किया जा रहा है और दूसरे पक्ष के लोग पिलर गिराने से रोकने को लेकर जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। दूसरे पक्ष ने भाजपा नेता पर जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाकर डीएम को शिकायत पत्र दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास हाईवे मार्ग पर जमीन पर बनाए गए पिलर को ट्रैक्टर से गिराने और विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व सपा नेता के नेतृत्व में ट्रैक्टर से पिलर गिराए जा रहे हैं। एक युवक पिलर को गिराने से रोकने के लिए दूर से चिल्लाता नजर आ रहा है। वह अपनी मां से भी ट्रैक्टर के आगे आकर पिलर गिराने से रोकने की बात कर रहा है। वीडियो में पूर्व सपा नेता जमीन को अपनी बताते हुए पिलर गिराने को सही ठहराते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष के लोग जमीन को अपनी बताते हुए पूर्व सपा नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी दिख रही है। इसमें लोग बाद में गिराए गए पिलर को फिर से लगाते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, इसी मामले में मोहल्ला चौकाबाग, रावतयाना बाईपास रोड निवासी जवाहरलाल, देवकीनंदन पुत्र कनई एवं नर्वदा पत्नी स्व. बद्री ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर बताया कि उनके सहखातेदार ने छह-सात वर्ष पहले अपनी एक एकड़ जमीन एक व्यक्ति (पूर्व सपा नेता) एवं एक अन्य व्यक्ति को एवं शेष जमीन अन्य को बेच दी थी। इसके बाद उक्त लोगों की कोई जमीन शेष नहीं बची है। इसके बाद भी पूर्व सपा नेता 18 नवंबर को अपने साथी के साथ आए थे। उन लोगों पर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास करते हुए पिलर तोड़ने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने जमीन कब्जा करने से मना किया तो गाली गलौज कर मारपीट करने कर ट्रैक्टर से कुचलने लगे। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और अवैध कब्जा करने से रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed