फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ex sabasad hanging dead body

फांसी के फंदे से लटका मिला पूर्व सभासद का शव

Sun, 11 Oct 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ex sabasad hanging dead body
कैप्सन- मौके पर जॉच करती पुलिस - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट (ललितपुर)। नगर पंचायत के पूर्व सभासद का शव कांशीराम कॉलोनी के समीप एक पेड़ की डाल पर फंदे से लटका मिला। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में पत्नी, बेटी और दामाद पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। चर्चा है कि शहर के संपन्न लोगों में शुमार पूर्व सभासद पारिवारिक कलह के कारण महीनों से अपनी बहन के घर कांशीराम कॉलोनी में रह रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले में फिलहाल अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के पूर्व पार्षद रामदास (70) उर्फ बिलबिल कबाड़ी की नगर के संपन्नशाली एवं मिलनसार लोगों में गिनती होती थी। कुछ समय से पारिवारिक कलह के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। परेशानी का आलम यह था कि नगर के मुख्य मार्ग पर अपना मकान होने के बावजूद वह कांशीराम कॉलोनी में अपनी बहन को आवंटित मकान पर रहते थे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह कांशीराम कॉलोनी के समीप एक पेड़ पर लोगों ने उनका शव को लटकते देखा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर उपनिरीक्षक साजेश सिंह और सुरेश कुमार चतुर्वेदी मौके पर गए। उन्होंने शव का उतार कर जब मृतक की जेब की तलाशी ली तो उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी, बेटी और दामाद पर कई आरोप लगाए हैं। मृतक की आत्महत्या प्रकरण को लेकर नगर में कई तरह की चर्चाएं हैं। वहीं उपनिरीक्षक साजेश कुमार ने बताया कि रामदास काफी समय से कांशीराम कॉलोनी में रह रहा था। चार-पांच दिन पहले घर चला गया था। लड़ाई-झगड़ा होने के बाद वह शुक्रवार को रात में ही पुराने मकान से कांशीराम कॉलोनी में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पास से एक सुसाइ़ नोट मिला हैं। जिसमें उसने अपनी पत्नी, बेटी और दामाद पर आरोप लगाए हैं। जिसकी गहनता से जांच की जा रही हैं।
कैप्टन मिर्जा मंजर बेग, पुलिस अधीक्षक ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed