फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ex sabasad dead

पत्नी से विवाद के चलते कुछ समय से परेशान थे पूर्व सभासद

Sun, 11 Oct 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ex sabasad dead
तालबेहट। अपनों से मिली दुत्कार और धोखे से आहत पार्षद रामदास उर्फ बिलबिल कबाड़ी ने जिस तरीके से आत्मघाती कदम उठाया है। उसे लेकर क्षेत्र में चर्चा हो रही। पार्षद रहते हुए जनता के दुख दर्द में शामिल होने वाले और मुसीबत के समय लोगों को हौसला अफजाई करने वाले पार्षद को लोग याद कर गमगीन हो रहे हैं। उनका पत्नी से कुछ समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा कि कुछ वर्ष पहले एक पुत्र ने भी घर में फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन

रामदास ने कबाड़ी का काम काफी मेहनत से किया। इसके बाद नगर के मुख्य मार्ग पर पूर्व विधायक डॉ. भगवत दयाल की गली के पास एक मकान बनाया था। अपने मिलनसार व्यवहार के कारण वर्ष 2012-17 में जनता के सहयोग से नगर पंचायत के पार्षद चुने गए थे। उनके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पार्षद रहते हुए वार्ड के विकास के वह हमेशा प्रयासरत रहे। उनकी दो पुत्रियों एवं एक पुत्र की शादी हो चुकी है। एक पुत्र और एक पुत्री की शादी नहीं हुई हैं। आसपास के लोगों के अनुसार कुछ समय से उनका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिससे वह काफी परेशान रहते थे। मृतक पार्षद के एक पुत्र ने भी कुछ वर्ष पहले घर में फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed