{"_id":"619e94e145b0fe712443d29e","slug":"ex-palika-chief-land-mafia-declared-lalitpur-news-jhs209494995","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व नपाध्यक्ष खटीक भूमाफिया घोषित, चुनावी तैयारियों को लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व नपाध्यक्ष खटीक भूमाफिया घोषित, चुनावी तैयारियों को लगा झटका
विज्ञापन
रमेश खटीक
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में जिला प्रशासन द्वारा एंटी भूमाफिया, टास्क फोर्स समिति की जांच आख्या के आधार पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक को भूमाफिया घोषित किया गया है। इससे खटीक समाज की चुनाव की तैयारियों को तगड़ा झटका लगा है। वह महरौनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसके साथ ही उनके एक राजनीतिक दल से टिकट भी मांगने की चर्चाएं जोरों पर थीं। वहीं, उनके खिलाफ जमीन संबंधी कई मामलों में मुकदमा दर्ज होने के चलते भी वह चर्चाओं में हैं।
उप जिलाधिकारी सदर डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि डीएम के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार द्वारा 18 नवंबर को तहसील स्तरीय एंटी भू-माफिया, टास्क फोर्स समिति की बैठक कर जनपद से प्राप्त अवैध कब्जा संबंधी प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जांच आख्या के आधार पर तहसील ललितपुर क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे को दृष्टिगत रखते हुए अवैध कब्जेदार रमेश कुमार खटीक निवासी सुभाषपुरा ललितपुर को भू-माफिया घोषित कर कार्रवाई की गई है और तहसील स्तरीय एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स समिति को निर्देशित किया गया है कि जनपद में यदि अन्य कोई भू-माफिया सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए पाया जाता है तो तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन अधिग्रहीत करने के मामले में भी हुई थी रिपोर्ट
ललितपुर। बीते डेढ़ माह पूर्व सात अक्तूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन अधिग्रहीत करने के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय सहायक हेमंत राजपूत की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक एवं जिपं अध्यक्ष की पत्नी समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में अब एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स समिति की जांच में मामला सही पाए जाने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पर भूमाफिया की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा बीते 13 नवंबर को न्यायालय के आदेश पर नगर क्षेत्र में जमीन का तरमीमी नक्शा गायब करने व एक व्यक्ति की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कराने के मामले में भी धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।