फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Every sunday will be traetment in primary hospital

आज से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हर रविवार को मिलेगा इलाज

Sun, 10 Jan 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Every sunday will be traetment in primary hospital
ललितपुर। जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए चिकित्सकों की टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

शासन ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला योजना शुरू की है। जिले में 23 न्यू पीएससी स्थापित हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण इनमें से आठ पीएचसी फार्मासिस्टों के सहारे चलाए जा रहे हैं। इस कारण यहां पर इलाज को आने वाले मरीजों को उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्हें निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन, अब ऐसे मरीजों को गांव में ही इलाज की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला योजना के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को इलाज किया जाएगा। इसमें सभी विधाओं के चिकित्सकों द्वारा इलाज के साथ - साथ जांच व दवाइयों की सुविधा भी मिलेगी। जिले के सभी ब्लॉकों के 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहर के दो केंद्रों पर रविवार को स्वास्थ्य मेला लगेगा, जो दस जनवरी से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

---------
केंद्रों पर बनाया गया हेल्प डेस्क
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में कोविड के नियमों का पालन किया जाएगा। इसके लिए अलग से कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया है। मरीजों की पल्स ऑक्सीमीटर जांच व थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। कोविड के लक्षण मिलने पर कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर रविवार को ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके संचालन के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश भारती को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
- डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed