{"_id":"66d3a2c422b5470a000c0e97","slug":"even-after-one-and-a-half-years-the-residential-buildings-of-the-fire-station-are-incomplete-lalitpur-news-c-131-ltp1001-120090-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डेढ़ साल बाद भी अग्निशमन केंद्र के आवासीय भवन अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डेढ़ साल बाद भी अग्निशमन केंद्र के आवासीय भवन अधूरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शासन ने अग्निशमन केंद्र की मुख्य इमारत व आवासीय व अनावासीय भवन निर्माण के लिए 13 करोड़ 50 लाख रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की थी। इन सभी इमारतों का निर्माण 12 अप्रैल 23 को पूर्ण करना था। शासन ने पूरी धनराशि भी निर्गत कर दी है।
अग्निशमन केंद्र की मुख्य इमारत का निर्माण इसी वर्ष 29 फरवरी को पूर्ण हो गया था। वहीं, टाइप बी के 15 आवास का कार्य चल रहा है। इसी योजना में शामिल टाइप बी के 16, टाइप ए के तीन व टाइप 4 का एक आवास तैयार नहीं हो पाया है। इसके लिए शासन से 29 लाख 40 हजार रुपये स्वीकृत किए थे। लेकिन इन इमारतों का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया। निर्माण पूर्ण करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की है। लेकिन कार्यदायी संस्था कार्य करने में हीलाहवाली कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
निर्माण पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्था को कई बार मौखिक व लिखित रूप से कहा जा चुका है। शासन ने पूरी धनराशि कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास परिषद को अवमुक्त कर दी है।-मतलूब हुसैन, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।