फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   eve teasing, assaulted by axe

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को कुल्हाड़ी मारकर किया घायल

Fri, 25 Jun 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
eve teasing, assaulted by axe
rape graphic.jpg - फोटो : rape graphic.jpg
महरौनी (ललितपुर)। थाना सौजना क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी को जाते समय छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने महिला को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। पुत्र ने महिला को किसी प्रकार बचाया और उसे महरौनी के सीएचसी ले गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना सोजना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला अपने पुत्र के साथ गांव के बाहर बन रही सड़क पर मजदूरी करने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति आया और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करते हुए अपने साथ चलने को कहने लगा। इस पर महिला ने उसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसके व पुत्र के चीखने चिल्लाने पर उक्त व्यक्ति मौके से भाग गया। यह देख आसपास के लोग मौके पर आ गए और घायल महिला को महरौनी सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों द्वारा जानकारी देने पर थाना सोजना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को एंबुलेंस से महरौनी अस्पताल और फिर वहां से रेफर होने पर जिला अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed