फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Evaluation of copies done under the supervision of Static Magistrate

Lalitpur News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में किया गया कॉपियों का मूूल्यांकन

Sun, 19 Mar 2023 12:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 19 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of copies done under the supervision of Static Magistrate
ललितपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के बाद अब कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। शनिवार को पहले दिन का मूूल्यांकन स्टेटिक मजिस्ट्रेट सदर तहसीलदार श्याम मणि त्रिपाठी की निगरानी में शुरू किया गया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूूल्यांकन जीआईसी में किया जा रहा है और यहां मूल्यांकन के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। जिसके तहत पहले दिन स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में शनिवार को कॉपियों का मूल्यांकन सुबह दस से शाम पांच बजे तक किया गया। इसके तहत पहले दिन हाईस्कूल की 2,224 व इंटरमीडिएट की 495 कॉपियों का मूल्यांकन 402 शिक्षकों द्वारा किया गया। यहां मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया गया। हालांकि इससे पहले जिला विद्यालय निरीक्षक ने मूल्यांकन शुरू होने से पहले सभी शिक्षकों की एक बैठक ली, जिसमें उन्होंने शिक्षकों को कॉपियों का मूल्यांकन सही तरीके से करने के निर्देश दिए और समय से मूल्यांकन करने को कहा। वहीं मूल्यांकन के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा लगातार निगरानी भी की गई, ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed