फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   estimate for new machine

नई मशीनों के लिए दोबारा मांगा स्टीमेट

Mon, 06 Nov 2017 12:35 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 06 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
estimate for new machine
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर। बाईपास विद्युत सब स्टेशन पर पुरानी प्रणाली की खराब ट्रिपिंग सिस्टम वाली ऑयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) मशीनों को बदलने के लिए एक्सईएन ने दोबारा से स्टीमेट मांगा है। करीब चार माह पूर्व मशीनें बदलने के लिए विभाग द्वारा स्टीमेट तो बनाया गया, लेकिन अब तक नई मशीनें मंगाने के लिए कार्रवाई नहीं हो सकी है। मशीनों के खराब ट्रिपिंग सिस्टम की वजह से यहां कई बार मशीनें जोरदार धमाके के साथ फट चुकी हैं।
विज्ञापन



बाईपास स्थित 33 बिजली सब स्टेशन पर पुरानी प्रणाली की ओसीबी मशीनों की स्थिति काफी दयनीय चल रही है। इसके चलते यहां आए दिन मशीनों में धमाके होते रहते हैं और घंटों बिजली आपूर्ति बाधित बनी रहती है। यहां स्थापित इन मशीनों का ट्रिपिंग सिस्टम काफी खराब है। इसके तहत हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट होने की स्थिति में मशीनें ट्रिप नहीं होती हैं,  मशीनें यहां तैनात एसएसओ द्वारा बंद की जाती हैं और इसमें यदि कुछ ही पलों की देरी होती है तो यहां स्थापित मशीनों में ब्लास्ट हो जाता है। इसके चलते अवर अभियंता द्वारा करीब चार माह पूर्व नई प्रणाली की वैक्यूम सर्किट ब्रेकर मशीन (वीसीबी) मंगाने के लिए स्टीमेट बनाया था। हालांकि यहां इन मशीनों के बदलने के लिए कई वर्षों से मांग की जा रही है, लेकिन स्टीमेट बनाने के बाद भी मशीनों को नहीं बदला जा सका है। गत दिवस शनिवार को एक निवाई फीडर के करीब आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने बाइपास विद्युत सब स्टेशन का घेराव करते हुए ताला जड़ दिया था और 105 गांवों की बिजली बंद करा दी थी। साथ ही जमकर हंगामा भी किया था। इस पर पुलिस और अधिशासी अभि यंता ने पहुंचकर हस्तक्षेप करते हुए मामला शांत कराया। इसके बाद अधिशासी अभियंता ने विद्युत सब स्टेशन पर स्थापित मशीनों का जायजा लिया और उक्त ओसीबी मशीनें बदलकर नई वीसीबी मशीनें बदलने के लिए स्टीमेट बनाने के बारे में पूछा, इस पर चार माह पूर्व स्टीमेट बनाकर चीफ अभियंता कार्यालय भेजने की बात से अवगत कराया। अधिशासी अभियंता ने एक बार फिर से विद्युत अवर अभियंता से उक्त फीडरों पर नई मशीनें मंगाने के लिए स्टीमेट मांगा है। स्टीमेट पास होते ही नई मशीनें स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed