{"_id":"5f36e9cb8ebc3e3ce65e0f32","slug":"enough-medicen-for-all-patient-lalitpur-news-jhs1738978103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 के मरीजों को अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 के मरीजों को अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभा में किया गया। इसमें जिलाधिकारी ने व्यवस्थाएं एवं उपचार की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डोर टू डोर सर्विलांस अभियान की समीक्षा में नोडल अधिकारी डॉ. अमित चतुर्वेदी ने डीएम को अवगत कराया है कि शुक्रवार को मोहल्ला नदीपुरा एवं लक्ष्मीपुरा में लगभग 2000 घरों का सर्वे किया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि बाहर से आने वाले सभी रास्तों पर संदिग्ध मरीजों की जांच में तेजी लाएं। उन्होंने महरौनी टीकमगढ़ रोड तथा राजघाट चंदेरी रोड पर अतिरिक्त टेस्टिंग बूथ स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद की कोविड अस्पतालों में पेयजल की आपूर्ति सुचारु ढंग से की जा रही है। डीएम ने निर्देश दिए कि प्राइवेट अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की जांच हेतु लगाई गई टीम को एक एंबुलेंस उपलब्ध कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ब्लाक महरौनी के ग्राम नैगुआं, ब्लॉक तालबेहट के ग्राम कोटरा, सुनोरी, ब्लाक बिरधा के ग्राम कल्याणपुरा, सिमरधा में आशा एवं एएनएम डोर टू डोर सर्वे का कार्य नहीं कर रही हैं, इस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए कि सर्वे के कार्य में लापरवाही पर कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही कर सूचित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में पेयजल की आपूर्ति के लिए एक अतिरिक्त आरओ की स्थापना कराई जाए। बीमारियों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य बढ़ाए जाने हेतु शासन को पत्र भेजा गया है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, डॉ. जेएस बक्शी, डॉ. अमित चतुर्वेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, डॉ. जेएस बक्शी, डॉ. अमित चतुर्वेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन