फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Engine Fail, Punjab Mail Standing For Two Hours

इंजन फेल, सवा घंटे खड़ी रही पंजाब मेल

Sat, 17 Jun 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Engine Fail, Punjab Mail Standing For Two Hours
train - फोटो : demo
ललितपुर। डाउन रुट की पंजाब मेल शुक्रवार को इंजन फेल होने के कारण रेलवे स्टेशन पर सवा घंटे खड़ी रही। इस रुट की दो एक्सप्रेस ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर एक से निकालकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

मुंबई से चलकर फिरोजपुर की ओर जाने वाली डाउन रुट की पंजाब मेल एक्सप्रेस शुक्रवार को दोपहर अपने निर्धारित समय 12.48 बजे की जगह 45 मिनट विलंब से एक बजकर 33 मिनट पर ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर ठहरी।
विज्ञापन


दो मिनट के स्टॉपेज के बाद जैसे ही ट्रेन को सिग्नल मिला तो ट्रेन आगे बढ़ी, लेकिन पंजाब मेल एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। ड्राइवर द्वारा ट्रेन के तकनीकी फाल्ट को दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी देर तक जब सफलता नहीं मिली तो रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक अन्य मालगाड़ी के इंजन को निकालकर पंजाब मेल में लगाकर ट्रेन को सवा घंटे बाद दोपहर दो बजकर 46 मिनट पर आगे के लिए रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों को गर्मी के कारण परेशान होना पड़ा। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन डाउन रुट की ट्रेनों के लिए निर्धारित किया गया है।  पंजाब मेल का इंजन फेल होने के कारण सवा घंटे के दौरान इस प्लेटफार्म से निकलने वाली डाउन रुट की अन्य ट्रेनों मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और अंडमान एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक से धीमी गति से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed