फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ended hunger strike on assurance

आश्वासन पर अनशन समाप्त

Tue, 17 Nov 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ended hunger strike on assurance
ललितपुर। लंबित एरियर के भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से बीएसए कार्यालय में शुरू हुआ शिक्षामित्रों का अनशन अफसरों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। अनशन में बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने सहभागिता की।
विज्ञापन


उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक/शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रथम और द्वितीय बैच के एक हजार शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया गया है। जिसे हाल ही में कोर्ट ने रद कर दिया है। लेकिन, प्रदेश सरकार ने अभी तक वेतन रोकने या आगे वेतन भुगतान के संबंध में कोई निर्देश नहीं दिए हैं,
विज्ञापन


जबकि बेसिक शिक्षा सचिव डिंपल वर्मा ने समायोजन रद होने के बाद लंबित एरियर भुगतान के निर्देश दिए थे। इस पर अन्य जनपदों में भुगतान किया जा रहा है, लेकिन जनपद में शिक्षामित्रों को एरियर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनशन की सूचना पाकर वित्त एवं लेखाधिकारी डोगरा शक्ति मौके पर पहुंचे और उन्होंने लंबित एरिसर सहित अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।


अनशन स्थल पर उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक/ शिक्षा मित्र संघ के मंडल अध्यक्ष नंदराम यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के राजेश लिटौरिया, राजपाल सिंह फौजी, रामकुमार पाठक, बनवारी सिंह सेंगर, माधव सोनी, समरथ, शकुनबाई, मीरादेवी, विजय कुमार, काशीराम सेन, सूरजभान यादव, आकांक्षा शर्मा, शशि प्रभा, उर्मिला झां, राजेंद्र सिंह यादव, विशाल जैन, राघवेंद्र सिंह यादव, राजेश निरंजन, रामकिशोर तिवारी, उमा वाजपेयी, दुर्गेश नंदनी, मीना कुमारी, रामप्रसाद सेन, महेंद्र सिंह रजक, संग्राम सिंह, अशोक लोधी, वंदना नरवरिया, हरचरन सिंह, राजेंद्र, सुमरन अहिरवार सहित अन्य शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed