फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Encroachment removed from Clock Tower to Sadarkanta, water tank

Lalitpur News: घंटाघर से सदरकांटा, पानी की टंकी तक हटाया गया अतिक्रमण

Sun, 04 Jan 2026 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Clock Tower to Sadarkanta, water tank
सड़क चौड़ीकरण के तहत नगर पालिका चला रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यातायात को सुगम बनाने, अतिक्रमण हटाने और शहर की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण कराने के लिए नगर पालिका ने घंटाघर से सदरकांटा होते हुए पानी की टंकी तक अतिक्रमण हटाया।
रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी की ओर से सभी दुकानदारों से अपील की गई कि जो भी दुकानदार पालिका की नाली व सड़क पर अतिक्रमण किए हुए हैं, वह खुद इसे हटा लें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, नदी पुल से लेकर रेलवे स्टेशन तक मुख्य सड़क पटरी के दोनों ओर का अतिक्रमण हटाया जाना है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका की टीम ने घंटाघर से पानी की टंकी तक सड़क के किनारे लगे हाथ ठेले, डिब्बे, खोखा और नाली पर अवैध रूप से सामग्री रखकर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया गया। अधिशासी अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूला जाएगा। अभियान के दौरान प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, हेड सुपरवाइजर संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed