फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   encroachment removed from arto office

एआरटीओ कार्यालय मार्ग पर नगर पालिका परिषद ने चलाया अतिक्रमण अभियान

Thu, 07 Jan 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
encroachment removed from arto office
एआरटीओ कार्यालय के पास से अतिक्रमण हटवाते नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी निहाल चंद्र - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बुधवार को नगर पालिका परिषद ने एआरटीओ कार्यालय के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसमें सड़क किनारे रखीं गुमटियों को हटा दिया गया। गुमटियों को जेसीबी मशीन से उठाकर ट्रालियों में रखकर हटाया। अधिशासी अधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय मार्ग पर सड़क के दोनों ओर कुछ लोगों द्वारा गुमटियां रखकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। इससे यहां आए दिन लोगों को वाहन ले जाने में परेशानी हो रही थी। कई बार तो वाहनों के आमने-सामने आ जाने से यहां घंटों वाहन फंसे रहते थे। यहां तक कि कई बार तो अधिकारियों को भी वाहन निकालने में दिक्कत हो जाती थी। इस मामले मेें अधिकारियों द्वारा चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। गुमटियों को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन से उठाकर ट्रालियों में रखा। टीम ने नहर किनारे का अतिक्रमण हटाया। यहां लगभग 12 गुमटियां रखीं थीं। हालांकि, जगह कम होने के कारण गुमटियां हटाने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अधिकारी निहाल चंद्र, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र तिवारी, नजूल लिपिक सुधीर रावत, हेड स्वास्थ्य नायक संजू, नरेंद्र राठौर, धीरेंद्र व एसआई मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

गुमटियों को जेसीबी मशीन द्वारा उठाकर ट्रालियों में रखते नगर पालिका कर्मी

गुमटियों को जेसीबी मशीन द्वारा उठाकर ट्रालियों में रखते नगर पालिका कर्मी- फोटो : LALITPUR

एआरटीओ कार्यालय के पास से गुमटियां हटाते लोग

एआरटीओ कार्यालय के पास से गुमटियां हटाते लोग- फोटो : LALITPUR

एआरटीओ कार्यालय के पास जेसीबी मशीन गुमटियों हटाते नगर पालिका कर्मी

एआरटीओ कार्यालय के पास जेसीबी मशीन गुमटियों हटाते नगर पालिका कर्मी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed